सातवां पहर/सारंगढ़-पवन शर्मा

वरिष्ठ संघ प्रचारक कौशल बेहार के मुख्य आतिथ्य व अरुण धर दीवान, सतीश बेहरा,पवन शर्मा व पूर्व विधायक केरा बाई मनहर के मार्गदर्शन में हुआ प्रथम दिवस का सत्र..

सारंगढ़।भारतीय जनता पार्टी मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सारंगढ़ विधान सभा अंतर्गत भेड़वन गुडेली मंडल का “प्रथम दिवस’ प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला ग्राम हरदी में आयोजित किया गया।

आज प्रथम दिन के प्रथम सत्र में संघ के वरिष्ठ प्रचारक कौशल बेहार के मुख्य आतिथ्य में आरम्भ हुआ व प्रथम वक्ता के रूप में आदरणीय कौशल बेहार ने व्यक्तित्व एवम विकास के विषय पर मार्गदर्शन दिया,उनके बाद तीसरे सत्र में दूसरे वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अरुण धर दीवान ने हमारी कार्यपद्धति एवम संगठन सरंचना में हमारी भूमिका विषय पर मार्गदर्शन दिया। इस सत्र में मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे ने अध्यक्षता की!
एवम चौथे सत्र में तीसरे वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सतीश बेहरा ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव – भारतीय जनता पार्टी एवम हमारा दायित्व विषय पर मार्गदर्शन दिया। इस सत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ता गौतम सिंह ठाकुर रहे!
पांचवे सत्र के चौथे वक्ता के रूप में भाजपा आई टी सेल के जिला संयोजक पवन शर्मा ने सोशल मीडिया का उपयोग पर कार्यकर्त्ताओ को मार्गदर्शन किया। इस सत्र में मण्डल के कोषाध्यक्ष उमा शरण तिवारी जी रहे!

आज के पंचम अथवा अंतिम सत्र में सारंगढ़ के पुर्व विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर ने पिछले छह वर्ष में हुए अंत्योदय प्रयत्न पर अपने सारगर्भित संबोधन से कार्यकर्त्ताओ को मार्गदर्शन किया। इस सत्र में भाजपा जिला मंत्री मीरा धरम जोल्हे ने अध्यक्षता की !
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मंच का संचालन हरि नाथ खुटे के द्वारा किया गया।
आज के इस मण्डल कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में भेड़वन गुडेली मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे,अमित तिवारी मण्डल अध्यक्ष सारँगढ़, जिला मंत्री मीरा जोल्हे,मण्डल कार्यक्रम प्रभारी अजय गोपाल,विकाश केसरवानी आई टी सेल, दीनानाथ खुटे,भुषण चंद्रा कोसीर मण्डल, देवकुमरी लहरे, वीरेन्द्र निराला जिला अध्यक्ष अजा मोर्चा,परिमल चंद्रा,गौतम सिंह ठाकुर,मनीराम वर्मा, टार्ज़न महेश,कृष्णा महिलाने,लक्ष्मण लहरे,अनिल प्रकाश, मनोज लहरे, जवाहिर चंद्रा, उमा शरण तिवारी, बृहसपति यादव, अवधेश इजारदार, टार्जन महेश, घनश्याम साहू, हर्ष डेविड, धरम अज्गल्ले,शिव प्रसाद चंद्रा, भुनेश्वर चंद्रा, सुखराम अनंत, श्रीमती वंदना लहरे, नयन बेहार, आयुष्मान, हरि शंकर निराला सहित शताधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here