Home Blog Page 52

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ की एक अदालत ने एक 41 वर्षीय व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त लोक अभियोजक कमल किशोर वर्मा ने बताया कि दुर्ग की फास्ट ट्रैक अदालत की विशेष न्यायाधीश सुभ्रा पचौरी ने पांच साल तक घर में 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में व्यक्ति को शनिवार को दोषी ठहराया। अदालत ने दोषी पर 20,100 रुपये का जुर्माना भी लगाया। न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा है कि मामले की परिस्थितियों और मासूम नाबालिग लड़कियों के खिलाफ यौन अपराधों की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए, दोषी किसी भी तरह की नरमी बरते जाने का हकदार नहीं है। वह पीड़िता का पिता है। 

अभियोजन के मुताबिक, इस साल 30 जून को पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने में जाकर पिता के खिलाफ 2014 से अपने साथ हो रहे दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। वर्मा ने बताया कि जब आरोपी ने अपनी छोटी बेटी (14) से दुष्कर्म किया तो दोनों बहनों ने इस बारे में अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद उसकी दोनों बेटियों की शिकायत पर पिता के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए। वर्मा ने कहा कि छोटी बेटी की ओर से दर्ज कराए गए मामले की सुनवाई अगले माह होनी है।

खेलो इंडिया के शुभारंभ से पहले 12 साल की खिलाड़ी के साथ बड़ा हादसा, गले में घुसा तीर, दिल्ली रेफर

khel

असम में 10 जनवरी यानी शुक्रवार से शुरू होने वाले खेलो इंडिया गेम्स से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को 12 साल की तीरंदाज शिवांगिनी गोहेन घायल हो गईं। अभ्यास के दौरान शिवांगिनी के गले में तीर घुस गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा उनके घर के पास डिब्रूगढ़ के छबुआ में हुआ। गोहेन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ट्रेनी हैं। शिवांगिनी छबुआ के साई ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करती हैं।

वहां के स्थानीय डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां गोहेन का इलाज चल रहा है।

मुरली मनोहर जोशी बोले- जेएनयू के वीसी जगदीश कुमार को हटाया जाना चाहिए

murli manohar joshi

जेएनयू मुद्दे पर पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार को हटाने की मांग की। उन्होंने गुरुवार को कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि वीसी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि संकट को हल करने के लिए सरकार के प्रस्ताव को लागू नहीं कर रहे हैं।  जोशी ने ट्वीट किया कि ऐसी रिपोर्ट हैं कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेएनयू के वीसी को दो बार बढ़ी हुई फीस के मुद्दे को हल करने के लिए कुछ वाजिब और कारगर फॉर्मूला लागू करने की सलाह दी थी। साथ ही उन्हें इस मसले पर शिक्षकों और छात्रों से संपर्क करने की भी राय दी गई थी लेकिन यह चौंकाने वाला है कि वीसी सरकार के प्रस्ताव को लागू नहीं करने पर अड़े हुए हैं। ऐसा रवैया निंदनीय है और उनकी राय में ऐसे वीसी को अपने पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहे जोशी की टिप्पणी के बाद कुमार को हटाए जाने की मांग और जोर पकड़ सकती है क्योंकि जेएनयू के वाम दल समर्थक छात्र और शिक्षक उन्हें हटाए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूर्व सीएम रमन सिंह के निजी सहायक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

crime

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सहायक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के निजी सहायक को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायुपर पुलिस एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले को महिला पुलिस थाने में 16 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराई गई थी, उसी आधार पर आरोपी ओमप्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार,  2015 में आरोपी ओमप्रकाश गुप्ता ने उसके माता-पिता से उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने का वादा किया। आरोपी के झांसे में आकर उसके परिजनों ने पीड़िता को पढाई करने के लिए गुप्ता के पास भेज दिया। करीब एक साल बाद 2016 में गुप्ता ने पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू किया, और दिसंबर 2019 तक उसका यौन शोषण किया।

अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने नया रायपुर में अपने दूसरे निवास पर कई बार नाबालिग के साथ यौन शोषण किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले की रहने वाली पीड़िता को आरोपी गुप्ता और उसकी पत्नी ने घर का काम करने के अलावा कई बार प्रताड़ित भी किया।

खबरें और भी हैं